Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया, सुरेमनपुर से गुजरेगी विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन:नई दिल्ली-सुपौल के बीच 85 फेरों में होगा संचालन

    2 hours ago

    1

    0

    रेल प्रशासन ने ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली के बीच विशेष ग्रीष्मकालीन ट्रेन (गाड़ी संख्या 04072/04071) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाराणसी, गाजीपुर और छपरा के रास्ते चलेगी। कुल 85 फेरों के लिए इसका संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04072 नई दिल्ली से 17 अप्रैल से 15 जुलाई, 2026 तक (21, 22, 23, 24 और 25 मई, 2026 को छोड़कर) प्रतिदिन रात 21:35 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी जंक्शन, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरी बख्तियारपुर और सहरसा होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:35 बजे सुपौल पहुंचेगी। इन क्षेत्रों से निकलेगी ट्रेन वापसी में, गाड़ी संख्या 04071 सुपौल-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 19 अप्रैल से 17 जुलाई, 2026 तक (23, 24, 25, 26 और 27 मई, 2026 को छोड़कर) प्रतिदिन सुबह 07:45 बजे सुपौल से रवाना होगी। यह सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए दूसरे दिन दोपहर 15:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 और एस.एल.आर.डी. के 02 कोच शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला तहसीलदार ने DM पर लगाए आरोप:फिरोजाबाद में जांच बंद कराने के लिए 1.75 लाख का आईफोन लेने का दावा
    Next Article
    आजमगढ़ में कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप:पीड़ित ने परिजनों पर लगाया साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज करने में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment