Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कुल्हाड़ी से हमला:बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ है मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप और लाठी डंडे को भी बरामद कर लिया है। शनिवार की शाम जब पीड़िता सुमन देवी अपने घर के बाहर खड़ी होकर अपनी सास से बात कर रही थी। इसी दौरान देवरानी रूना जमीन पर लोन लेने की बात कह कर गाली गलौज करने लगी और जान से मारने की धमकी भी देने लगी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता के पति सतनारायण गॉड और उनके बेटे सर्वजीत और अर्पित को लाठी डंडे और कुल्हाड़ी से सिर पर हमला करके घायल कर दिया। इस हमले में दो लोगों को गंभीर छोटी आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की हो रही तलाश मामले की विवेचना करने सब इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि घटना में शामिल रुना देवी मुस्कान उर्फ रोली सहित एक बालूपचारिक को हिरासत में ले लिया गया है इसके साथ ही मामले में जो लोग फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी लोहे की पाईप और डंडे को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार मुख्यमंत्री का लखनऊ में मनाया गया जन्मदिन:नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर पूजन-हवन और वृक्षारोपण हुआ
    Next Article
    सुलतानपुर में गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट का रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया; स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment