Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट का रक्तदान शिविर:युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया; स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    2 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में रविवार को गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट ने गोमती अस्पताल एवं ब्लड बैंक पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जिले के युवाओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुल 10 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्याम करन सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता और जिला अध्यक्ष विजय भोजवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सुबह से ही रक्तदान के लिए युवाओं की कतारें लग गईं, जिन्हें ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहित किया। शिविर में रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि रक्तदान दूसरों का जीवन बचाने के साथ-साथ रक्तदाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। ट्रस्ट ने प्रत्येक रक्तदाता को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक कुमार चौरसिया (ब्लॉक अध्यक्ष भदैया), दानी यादव, सत्यम गुप्ता, हृदयराम पाल, विनोद गुप्ता, राम सुमेर और स्थानीय अस्पताल की मेडिकल टीम का विशेष योगदान रहा। इसी अवसर पर हरिशंकर कश्यप को अमेठी जिला अध्यक्ष और प्रमोद कुमार गुप्ता (प्रधान) को अमेठी संरक्षक के पद पर चयनित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमारा उद्देश्य जिले में रक्त की कमी से किसी भी गरीब या लाचार व्यक्ति की जान न जाने देना है। गरीब कल्याण सेवा ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखेगा।’ इस दौरान कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में कुल्हाड़ी से हमला:बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, चार आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ है मुकदमा
    Next Article
    ईरान-इजराइल युद्ध के बाद अमेठी में प्रशासन अलर्ट:शिया बहुल इलाकों में ड्रोन से निगरानी, सोशल मीडिया पर भी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment