Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कूलर की हवा को लेकर चाकूबाजी:एक युवक की मौत कई घायल, शादी समारोह में मारपीट के बाद हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जीयनपुर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में जयमाल के दौरान कूलर की हवा को लेकर हुए विवाद के बाद चाकूबाजी में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। जबकि इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इस घटना में आमिर चंद्र साहनी (26) पुत्र मिठाईलाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि राजकुमार साहनी पुत्र परशुराम, अभिलाष साहनी पुत्र प्रहलाद और साहिल यादव पुत्र तारकेश्वर (निवासी ग्राम बेलसरी, चेनपुर, पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कूलर की हवा को लेकर शुरू हुआ विवाद मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि शादी समारोह में जयमाल के समय कूलर की हवा किस ओर जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई थी। धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। शादी समारोह में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सगड़ी और जीयनपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम कर रही छापेमारी इस बारे में जिले एसएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शादी समारोह में घर आई और बाराती के बीच चाकूबाजी की घटना हुई है। इस घटना में चार लोगों को चोटें आई थी। जिसमें से एक की मौत हो गई। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही घटना में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिव-इन के बाद मंदिर में शादी:सुहागरात पर होटल संचालक ने मांगे 20 लाख, मना करने पर अश्लील वीडियो बनाया
    Next Article
    बच्चे को आम तोड़ने पर पेड़ से बांधकर मारा, VIDEO:महराजगंज में दंपति ने पीटा, पुलिस ने गिरफ्तार किया; फिर बाद में छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment