Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में नवजीवन अस्पताल में महिला की मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही और लूट का आरोप, अस्पताल सील

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र स्थित नवजीवन अस्पताल में मंगलवार शाम 4 बजे 34 वर्षीय सीमा नामक महिला की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज के नाम पर धोखाधड़ी और 'लूट' का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया है। परिजनों के अनुसार, सीमा एक सड़क हादसे में घायल हुई थीं। उन्हें जिला अस्पताल और एम्स से रेफर किए जाने के बाद सोमवार शाम 8 बजे सारस चौराहे के पास स्थित नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर शैलेश श्रीवास्तव ने महिला को जल्द स्वस्थ करने का आश्वासन दिया और किस्तों में अब तक डेढ़ लाख रुपये वसूल लिए। परिजनों ने यह भी दावा किया कि सीमा की मौत काफी पहले हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उनसे पैसे ऐंठने के लिए उन्हें गुमराह किया और मौत की सही जानकारी नहीं दी। घटना की सूचना मिलते ही मिल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नवीन चंद्र ने तत्काल जांच के आदेश दिए। दैनिक भास्कर की खबर और परिजनों के भारी विरोध के बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में गंदगी और मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव पाया गया। लापरवाही की पुष्टि होने पर अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सीएमओ डॉ. नवीन चंद्र ने आश्वासन दिया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम प्रधान की शिकायत पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:रास्ते में घेरकर कुल्हाड़ी से हमला, 4 दिन पहले ही पिता की तेरहवीं हुई थी
    Next Article
    आजमगढ़ में कूलर को लेकर दो पक्षों चले चाकू:एक की मौत, 3 घायल, शादी में जयमाला के समय हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment