Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में किन्नरों के साथ मारपीट:डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, 14 सितंबर को हुई थी घटना

    53 minutes ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के हटवा गांव में बधाई मांगने गए किन्नरों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पल्हना ब्लॉक और ग्रामसभा के रहने वाले रूबी किन्नर, मैना किन्नर, बहोगी किन्नर, पिंक्की किन्नर, मोना किन्नर, मोनिका किन्नर और निशा किन्नर ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने बताया कि 14 सितंबर की सुबह वे लोग अपने क्षेत्र के ग्राम हटवा, पोस्ट मेहनगर में बधाई मांगने के लिए गए थे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए बैठे संगीता किन्नर के पति संतोष राजभर, सोनी किन्नर के पति आर्यन कुमार और उनके कुछ साथियों के साथ बाहरी लड़के मौजूद थे। आरोप है कि देखते ही देखते विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। बाहरी लोगों के साथ मिलकर मारपीट पीड़ित किन्नरों का आरोप है कि नेहा किन्नर ने कुछ बाहरी युवकों के साथ मिलकर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। घटना में कई किन्नरों को चोटें आई हैं। मैना किन्नर और बहोगी किन्नर के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण टांके लगाए जाने की बात भी प्रार्थना पत्र में कही गई है। पीड़ितों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने मेहनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि तत्काल कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका दावा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है और करीब एक वर्ष पहले 20 फरवरी 2025 को भी संगीता किन्नर के ग्रुप के लोगों ने मऊ जनपद में उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में चोरों ने ग्राइंडर से ताला काटा:घर में सोते रहे लोग, 25 लाख रुपए के जेवर-नकदी ले गए
    Next Article
    मदरसा-मस्जिद में संदिग्ध गतिविधियों की आशंका:बाहरी लोगों के आने-जाने और स्थानीय लोगों की परेशानी पर डीएम से जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment