Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नलकूपों को 16 घंटे बिजली देने की मांग:भाकियू टिकैत ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, चकरोड पक्के कराने की भी मांग

    51 minutes ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और किसानों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी को नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संगठन मंत्री संतोष यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में निजी नलकूपों के लिए 16 घंटे बिजली, गांवों की खराब सड़कों और चकरोडों को पक्का कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के ज्यादातर किसान निजी नलकूपों से फसलों की सिंचाई करते हैं। लेकिन उन्हें हर दिन सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पाती है। इससे फसलों की सिंचाई पर असर पड़ रहा है और नुकसान हो रहा है। किसानों ने नलकूपों को कम से कम 16 घंटे हर दिन बिजली देने की मांग की। किसानों ने लेखराजपुर से उजीरपुर और लेखराजपुर से इटौरा तक कच्चे चकरोड को पक्का करने की मांग की। नसीरपुर गांव में मुख्य सड़क से गांव तक करीब 600 मीटर सड़क को पक्का करने की भी मांग रखी गई। इसके साथ ही जैदामई में स्कूल से सियाराम की ठार तक चकरोड बनाने की मांग भी की गई। अन्य मांगों में बरसात में पशुओं में फैलने वाले रोगों की रोकथाम के लिए गांव-गांव पशु चिकित्सा शिविर लगाना शामिल है। आयुष चिकित्सालयों में पर्याप्त दवाओं का स्टॉक रखने, नगला मोती में खराब बिजली के तार बदलवाने की भी मांग की गई। ग्राम दतावली में गाटा संख्या 18 के चकरोड को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग भी रखी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश संगठन मंत्री संतोष यादव, मंडल उपाध्यक्ष आगरा सुरेंद्र भाटिया, जिला प्रवक्ता गजेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनु भाटिया, युवा जिला सचिव अनुराग, राकेश यादव, शीशपाल प्रधान, रामजीत, श्यामवीर सिंह ललुआ, शिवकुमार यादव, अरविंद प्रताप और उदयवीर सिंह समेत कई किसान मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आरक्षण और UCC के समर्थन में प्रदर्शन:परिवर्तन चौक पर एजेपी छात्र मोर्चा ने नारेबाजी की, एक देश-एक चुनाव की मांग उठाई
    Next Article
    अलीगढ़ में सीमा रेलवे क्रॉसिंग हमेशा के लिए बंद:लोगों ने जताई नाराजगी, वैकल्पिक रास्ता शुरू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment