Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई:सांसद धर्मेंद्र यादव बोले- PDA से डरी है भाजपा, 2027 में बदलाव का आह्वान

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के नेहरू हॉल में कांशीराम साहब की 92वीं जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि कांशीराम का जीवन संघर्षों से भरा रहा। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुरूप पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकार दिलाने के लिए देशभर में गोष्ठियां कर समाज को जागरूक करने का काम किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम ने धर्म और जाति के नाम पर समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने के लिए आजीवन संघर्ष किया। सांसद ने कहा कि कांशीराम और समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने मिलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करने का काम किया था, लेकिन सांप्रदायिक और फासीवादी ताकतों ने इस गठबंधन को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि यदि यह गठबंधन कायम रहता तो आज देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं होती। PDA के कारण भाजपा में डर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में अपनी सरकार बनाने तथा कांशीराम और नेताजी के सपनों को साकार करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके जन्मदिन को ‘बहुजन दिवस’ यानी ‘PDA दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में PDA की बढ़ती ताकत से भाजपा के लोग परेशान और भयभीत हैं, इसलिए वे समाज को फिर से बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर PDA और महापुरुषों के संघर्षों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा 2027 में PDA की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्प के साथ काम करें। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी संसद में बार-बार यह सवाल उठाती रही है कि देश में आईएएस, आईपीएस, प्रमुख सचिव और मुख्य सचिव जैसे बड़े पदों पर किस वर्ग के कितने लोग कार्यरत हैं, लेकिन सरकार इसका जवाब नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतियों में आरक्षण का लाभ सामान्य वर्ग को दिया जा रहा है, जबकि पिछड़ों और दलितों को नौकरियों में उनका हक नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने की, जबकि संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक आलमबादी आजमी, डॉ. संग्राम यादव, बेचई सरोज, नफीस अहमद, पूजा सरोज, अखिलेश यादव, कमलाकांत राजभर और डॉ. एच.एन. सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IITBHU में सिंगर दर्शन रावल का लाइव शो:कमरिया गाने पर स्टूडेंट्स ने खूब डांस किया, 3 हजार आईआईटीयंस पहुंचे
    Next Article
    हाईकोर्ट की डीएम-एसपी पर टिप्पणी के बाद संभल में प्रदर्शन:ग्रामीणों ने किया घर में सामूहिक नमाज का विरोध, पलायन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment