Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मंगलवार सुबह हुई मामूली बारिश:सुबह से आसमान में छाए बादल, 31 डिग्री पहुंचा तापमान

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सोमवार को रात से शुरू हुई मामूली बारिश मंगलवार सुबह तक चलती रही। यही कारण है कि मंगलवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को शहरी क्षेत्र में कम बारिश हुई थी जबकि आउटर वाले इलाकों में ज्यादा बारिश हुई थी। इसके साथ ही आउटर वाले इलाके बरदह थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि 6 गंभीर रूप से झुलस गई थी जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वही सरायमीर थाना क्षेत्र के देवघर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 16 वर्षीय युवक साहिल की भी मौत हो गई थी। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही जिले में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी। बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के 910 युवा अग्निवीर भर्ती की दौड़ में पास:1231 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, 1115 पहुंचे थे
    Next Article
    सामूहिक दुष्कर्म के चार दोषियों को 20-20 साल कैद:फिरोजाबाद कोर्ट का फैसला, जसराना और टूंडला के दो मामलों में सजा का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment