Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर के 910 युवा अग्निवीर भर्ती की दौड़ में पास:1231 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, 1115 पहुंचे थे

    1 hour ago

    1

    0

    अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को जिले की पांचों तहसीलों के युवाओं ने दमखम दिखाया। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई भर्ती प्रक्रिया में 1231 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 1115 अभ्यर्थी पहुंचे और 910 ने दौड़ पास की। पांचों तहसीलों के युवा हुए शामिल मंगलवार को बेहट, सहारनपुर, नकुड़, देवबंद और रामपुर मनिहारान तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती हुई। सुबह से ही स्टेडियम के आसपास युवाओं की भीड़ रही। भर्ती के पहले चरण में अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इसमें दौड़ सबसे अहम रही। सफल अभ्यर्थियों को आगे शारीरिक माप, दस्तावेज जांच और मेडिकल प्रक्रिया से गुजरना होगा। 2 सितंबर को टीडीएन और टेक्निकल भर्ती भर्ती रैली में 2 सितंबर को अग्निवीर ट्रेड्समैन (टीडीएन) और टेक्निकल पदों के लिए प्रक्रिया होगी। इसमें अलग-अलग जिलों के पात्र अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद 3 सितंबर को बिजनौर, हापुड़, बुलंदशहर और मेरठ के टेक्निकल अभ्यर्थी, जबकि 4 सितंबर को मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर और शामली के टेक्निकल अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। 17 अगस्त से चल रही भर्ती रैली सहारनपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 17 अगस्त से 9 सितंबर तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के तहत आने वाले 13 जिलों के अभ्यर्थियों को अलग-अलग तारीखों पर बुलाया जा रहा है। इसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, ट्रेड्समैन और टेक्निकल श्रेणी के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली के नया पुरवा में जलभराव, VIDEO:घरों में घुसा पानी, लोगों का निकलना मुश्किल, प्रशासन से मदद की गुहार
    Next Article
    आजमगढ़ में मंगलवार सुबह हुई मामूली बारिश:सुबह से आसमान में छाए बादल, 31 डिग्री पहुंचा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment