Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मासूम के साथ दुष्कर्म, 20 वर्ष की सजा:2018 में हुई थी घटना, 9 गवाहों ने दी थी गवाही

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सात वर्षीया मासूम के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने एक आरोपी को बीस वर्ष के सश्रम कारावास तथा बीस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने बुधवार को सुनाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीया मासूम 3 सितंबर 2018 को दिन में बारह बजे बजे घर से सौ मीटर दूर अपने मक्के के खेत की रखवाली कर रही थी। तभी आरोपी एहसान वहां पहुंचा और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर जब लोग खेत की तरफ दौड़े,तब एहसान भाग गया। पुलिस से जांच पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत किया। 9 गवाहों ने दी मामले में गवाही इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक अवधेश कुमार मिश्रा तथा दौलत यादव ने कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी एहसान को बीस वर्ष के सश्रम कारावास तथा बीस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘कानपुर-सेंट्रल को बम से उड़ा दूंगा’ कहने वाला GRP ने-दबोचा:: 5 टीमों ने 100 CCTV खंगाले, अपराध की दुनिया में एक्टिव था अरशद
    Next Article
    इटावा प्रधान डाकघर को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल कर दी धमकी, 19 बम और विस्फोट का किया दावा, झूठा निकला मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment