Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में डीसीएम चालक की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद इलाज के दौरान गई जान

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक सड़क हादसे में डीसीएम चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी डीसीएम की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से हो गई थी। यह हादसा बुधवार, 18 मार्च को मध्यरात्रि में हुआ। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुनौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव दुबारी कलां के पास बुधवार रात करीब 02:30 बजे हुई। मृतक चालक की पहचान गुन्नौर सैमला निवासी 45 वर्षीय सौदान सिंह पुत्र चौखे लाल सिंह के रूप में हुई है। सौदान सिंह अपनी डीसीएम में बरेली से आटा भरकर नोएडा जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल सौदान सिंह को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए और परिजनों के आने के बाद, उन्हें करीब दो घंटे बाद हायर सेंटर अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोपहर में इलाज के दौरान सौदान सिंह ने दम तोड़ दिया। शाम करीब 06 बजे परिजन शव को वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई लेकर पहुंचे। पुलिस ने सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सौदान सिंह अपने पीछे पत्नी गुड्डो देवी और तीन बच्चों प्रीति (17), अंशु (15) व योगेश (14) को छोड़ गए हैं। मृतक के साले तोताराम ने बताया कि उनके जीजा अपनी खुद की डीसीएम चलाते थे। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने पुष्टि की कि सड़क हादसा रात 2 से 3 बजे के बीच हुआ था और डीसीएम चालक की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में SDM पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट का आरोप:चेकिंग के दौरान विवाद, चालक गाड़ी से कूदकर भागा
    Next Article
    कल्याणपुर आशा देवी मंदिर में नवरात्रि की तैयारियां पूरी:कल सुबह मंगला आरती से शुरू होंगे दर्शन, हजारों भक्त करेंगे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment