Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में SDM पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट का आरोप:चेकिंग के दौरान विवाद, चालक गाड़ी से कूदकर भागा

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा में वाहनों की चेकिंग के दौरान नरैनी एसडीएम अमित शुक्ला पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमे ग्रामीण एसडीएम पर ड्राइवर को मारने का आरोप लग रहे है। जबकि एसडीएम ने आरोपों से इनकार किया है। मामला गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर गांव के पास का है। पढ़िए पूरा मामला… एसडीएम अमित शुक्ला का कहना है कि चेकिंग के दौरान ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं रुका और उनकी गाड़ी के बेहद करीब से निकल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आगे रोकने पर ड्राइवर ने उनके अर्दली और गार्ड से बदतमीजी की। हालांकि, उन्होंने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया। कहा कि ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की थी। वहीं ट्रक ड्राइवर कुलदीप तिवारी का कहना है कि वह रामपुर से बालू लेकर जा रहा था। बड़ोखर बुजुर्ग चौराहे पर भीड़ होने के कारण उसने ट्रक कुछ दूरी पर रोक दिया, जिससे एसडीएम नाराज हो गए। ड्राइवर का आरोप है कि इसके बाद एसडीएम और उनके साथ मौजूद लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर मारपीट की। घटना के दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने कथित मारपीट का विरोध किया। इसी बीच ड्राइवर डर के चलते एसडीएम की गाड़ी से कूदकर भाग निकला। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ड्राइवर को गाड़ी से कूदते देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश नामदेव ने बताया कि ट्रक आगे खड़ा हुआ था। एसडीएम से कोई बात हुई होगी तो अधिकारी ने गाड़ी में ले जाकर इतना मारा की गाड़ी हिल रही थी। अधिकारी को पकड़कर सीधा थाने ले जाना चाहिए था। इन्होंने थाने न ले जाकर, अन्दर मारा इन्हें पूरी गाड़ी ही हिल रही थी। ये कानून का गलत प्रयोग कर रहे है सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर तथा ट्रक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि उसके पास सभी आवश्यक कागजात मौजूद थे, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय खिलाड़ी पर हमले का मामला:6 नामजद में से 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
    Next Article
    संभल में डीसीएम चालक की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर के बाद इलाज के दौरान गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment