Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:20 लाख हड़पे, 7 लोगों पर केस दर्ज; पुलिस ने शुरू की जांच

    15 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख 39 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुबारकपुर थाने में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर निवासी रामप्रसाद चौहान ने आरोप लगाया है कि उनके दो बेरोजगार बेटों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20.39 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने डीजीपी को प्रार्थना पत्र भेजकर प्राथमिकी दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस को दी गई तहरीर में रामप्रसाद ने बताया कि रोजगार की तलाश के दौरान उनकी मुलाकात सुमित कुमार निवासी चक हपसापुर, थाना भीमपुरा (बलिया) से हुई। सुमित ने उनकी मुलाकात रोशन कुमार, नीलेश कुमार निवासी दोहरीघाट (मऊ) और आदित्य सिंह से कराई। आरोप है कि सभी ने मिलकर साजिश के तहत उनके पुत्र अभय चौहान और रोशन चौहान को नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और किस्तों में नकद व ऑनलाइन माध्यम से रकम वसूल की। रामप्रसाद के मुताबिक, देवरिया में 8 लाख रुपये नकद दिए गए। इसके अलावा यूनियन बैंक और एक्सिस बैंक के खातों से फोन-पे के जरिए सुष्मिता कुमारी और सुनील कुमार खरवार के खातों में अलग-अलग तिथियों पर कुल 12 लाख 39 हजार रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 20 लाख 39 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए गए। भरोसा दिलाने को भेजे 21,500 रुपए शिकायत में यह भी उल्लेख है कि भरोसा बनाए रखने के लिए 11 जुलाई 2025 को अभय चौहान के खाते में 21,500 रुपये वेतन के रूप में नेफ्ट के जरिए भेजे गए, ताकि नौकरी लगने का विश्वास बना रहे। लेकिन लंबे समय तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला। जब पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। संगठित गिरोह चलाने का आरोप रामप्रसाद चौहान का आरोप है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो भोले-भाले लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करता है। इस मामले में सुमित कुमार, रोशन कुमार, नीलेश कुमार, आदित्य सिंह, सुष्मिता कुमारी और सुनील कुमार खरवार समेत सात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कफ सिरप तस्करी- मुख्य आरोपी अंकित श्रीवास्तव आज कोर्ट में:तीन अन्य आरोपियों ने आत्मसमर्पण के लिए लगाई अर्जी, संपत्तियां होंगी कुर्क
    Next Article
    खेत की पैमाइश के बाद पिलर उखाड़े, VIDEO:लखीमपुर-खीरी में किसान को जान से मारने की धमकी, घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment