Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में नौतपा के तीसरे दिन राहत:43 से गिरकर 38 डिग्री पहुंचा तापमान, लेकिन हीट वेव का खतरा बरकरार

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ की जनता को नौतपा के तीसरे दिन तापमान गिरने से थोड़ा राहत मिलती नजर आ रही है। विगत 15 दिनों से लगातार भीषण गर्मी और उमस से आम जनता परेशान थी। ऐसे में जिले का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं बुधवार को जिले का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। प्रदेश के कई जिलों में आई आंधी से मौसम में या परिवर्तन होता दिख रहा है। हालांकि प्रदेश के 35 जिलों में हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है। सड़क पर चलने वाले लोग गमछे और दुपट्टे के सहारे अपना मुंह ढक कर चलने को मजबूर हैं। लगातार भीषण गर्मी और उमस के कारण बिजली कटौती भी हो रही है जिससे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले समय में मौसम और गर्म होगा। अभी आम जनता को गर्मी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। तेज धूप और गर्मी के बाद चल रही गर्म हवाओं से काफी समस्या हो रही है। जिला प्रशासन ने जारी की है गाइडलाइन लगातार मौसम में हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरी काम न होने पर दोपहर 12 से 4 बजे तक लोग अपने घरों से बाहर न निकले। और सूती कपड़े का प्रयोग करें। और सर ढक कर चले। ज्यादा से ज्यादा लिक्विड का प्रयोग करें जिससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आवास विकास की गलती ने बढ़ाई आवंटियों की चिंता:बिना अधिग्रहण मकान आवंटन किया; 27 साल बाद कोर्ट ने खाली करने को कहा
    Next Article
    बदायूं में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत:इंजेक्शन लगाते ही बिगड़ी तबीयत, पति की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment