Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Smartwatch for Women: ज्वेलरी जैसी स्मार्टवॉच! NoiseFit Diva Araya में क्या है खास?

    41 seconds ago

    2

    0

    भारतीय वेयरेबल मार्केट में Noise ने अपना पोर्टफोलियो और मजबूत करते हुए नई स्मार्टवॉच NoiseFit Diva Araya लॉन्च कर दी है। यह वॉच खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ फैशन और लग्ज़री लुक को भी महत्व देते हैं। इसमें सिरेमिक बॉडी और 60 प्रिसिजन-सेट क्रिस्टल्स दिए गए हैं, जो इसे एक ज्वेलरी जैसा प्रीमियम फिनिश देते हैं।AMOLED डिस्प्ले और शानदार विजुअल एक्सपीरियंसNoiseFit Diva Araya में 850 निट्स ब्राइटनेस वाली AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो धूप में भी क्लियर विज़िबिलिटी देती है। इसका 18mm स्ट्रैप और एलिगेंट डिजाइन इसे खास बनाता है। 100+ कस्टम वॉच फेस के साथ यूज़र इसे अपने स्टाइल के अनुसार पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।इसे भी पढ़ें: गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक, हर मामले में दमदार है Motorola Edge 70 Proएडवांस हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्सयह स्मार्टवॉच सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि हेल्थ ट्रैकिंग में भी काफी एडवांस है। इसमें लगातार हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और स्लीप एनालिसिस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।इसके अलावा यह स्किन टेम्परेचर को भी मॉनिटर करती है और महिलाओं के लिए मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराती है, जिससे यह एक ऑल-इन-वन हेल्थ डिवाइस बन जाती है।SOS और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग फीचरसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें SOS फंक्शन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग फीचर दिया गया है। यह फीचर खासकर इमरजेंसी सिचुएशन में बहुत उपयोगी साबित हो सकता है। यूज़र जरूरत पड़ने पर अपने कॉन्टैक्ट्स को तुरंत अलर्ट भेज सकते हैं।ब्लूटूथ कॉलिंग और स्मार्ट कनेक्टिविटीNoiseFit Diva Araya ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट के साथ आती है। यह स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर वायरलेस कॉलिंग की सुविधा देती है, जिससे यूज़र सीधे वॉच से कॉल रिसीव और डायल कर सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।स्मार्ट फीचर्स और कम्पैटिबिलिटीयह स्मार्टवॉच Android 9 और iOS 11 या उससे ऊपर के डिवाइसेज़ के साथ कम्पैटिबल है। इसमें वेदर अपडेट, स्टॉपवॉच, टाइमर, कैलकुलेटर, वर्ल्ड क्लॉक और फाइंड माय फोन जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।बैटरी और परफॉर्मेंसकंपनी के अनुसार यह वॉच एक बार चार्ज करने पर लगभग 5 दिन तक चल सकती है। इसमें मैग्नेटिक चार्जिंग केबल दी गई है, जो चार्जिंग को आसान और फास्ट बनाती है।कीमत और उपलब्धताभारतीय बाजार में NoiseFit Diva Araya की शुरुआती कीमत ₹4,999 रखी गई है, जबकि इसकी रेगुलर कीमत ₹7,999 है। यह फ्रॉस्ट सिल्वर, रोज़ गोल्ड और आइकॉनिक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इसे कंपनी की वेबसाइट और Flipkart से खरीदा जा सकता है।- डॉ. अनिमेष शर्मा
    Click here to Read more
    Prev Article
    छोटा या बड़ा कूलर? कमरे के हिसाब से जानें परफेक्ट विकल्प
    Next Article
    Mobile Wallet पर RBI का 'सर्जिकल स्ट्राइक', Gambling और Fraud पर अब लगेगी लगाम

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment