Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा प्रतिनिधिमंडल ने आशीष विश्वकर्मा के परिजनों से की मुलाकात:संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, हरसंभव मदद का भरोसा दिया

    24 minutes ago

    1

    0

    उन्नाव में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को सफीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम एवं पोस्ट मियागंज पहुंचा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए आशीष विश्वकर्मा के परिजनों से मिला। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। ज्ञात हो कि आशीष विश्वकर्मा का शव कुछ दिनों पूर्व संदिग्ध अवस्था में एक नहर में मिला था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है तथा परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी भविष्य में भी परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी और मामले में निष्पक्ष जांच के लिए आवाज उठाती रहेगी। नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री सुधीर कुमार रावत, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी, विधानसभा अध्यक्ष मकसूद अली सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। इसके अतिरिक्त, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, सैय्यद इरफान, साधु यादव, जितेंद्र कुशवाहा, अनिल फौजी, राधेलाल निषाद, सुजाउर रहमान, विवेक यादव, बलेंद्र भदौरिया, फैज, नियाज अहमद, अतर सिंह यादव, पंकज लोधी, संजीव त्रिवेदी, गुलिस्तान खान और दिलशाद बेग सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर ढोढा यादव की अपील खारिज:2.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क होगी, होटल, बैंक्विट हॉल, वाहन पर नहीं रहेगा अधिकार
    Next Article
    कन्नौज में महिला अपराधों पर सपा के खिलाफ लगे होर्डिंग्स:भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- पोस्टर मैंने लगवाए, मुकदमा करना है तो मुझ पर करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment