Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ तीन गोतस्कर गिरफ्तार:एक दिन पूर्व नदी के किनारे बरामद हुए थे गोवंश के अवशेष, वध कर करते थे बिक्री

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में तीन गौतस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 3 गौतस्करों के कब्जे से तमंचा, दो चापड़ और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व नदी के निकट कौड़िया के पास गोवंश के अवशेष मिले थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। इसके साथ इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में भी जुटी हुई थी। इसी क्रम में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ जिले के एसएससी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर फूलपुर थाने के प्रभारी सच्चिदानंद यादव और सब इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट हुए थे। इसी क्रम में सूचना मिली कि ग्राम मुड़ियार स्थित शाहिद सुल्तान स्कूल के आगे कुछ अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने के प्रयास में घूम रहे हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घेराबंदी करनी शुरू की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। जबकि दो अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाश की पहचान मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है। जबकि अन्य दोनों की पहचान साकिब और यूसुफ के रूप में हुई है। योजना बनाकर देते थे घटनाओं को अंजाम इस बारे में फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरणपाल सिंह ने बताया कि अभियुक्त आपस में मिलकर सुनियोजित ढंग से गोवंश को पकड़कर रात्रि में सुनसान एवं निर्जन स्थानों पर ले जाकर उनका अवैध वध करते थे। तथा मांस का उपभोग/बिक्री करते थे। चिन्हित किए गए गोवंश को अवसर का लाभ उठाकर पकड़ते थे और निर्जन स्थान पर ले जाकर अवैध रूप से वध करते थे। वध के पश्चात मांस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर ऊँचे दामों पर बिक्री करते थे। वध के उपरांत शेष अवशेषों को नदी/नालों में फेंककर अथवा जमीन में गाड़कर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास करते थे। जिससे अपराध का खुलासा न हो सके। कुछ मामलों में गोवंश को काटकर वाहन के माध्यम से अन्य स्थानों पर ले जाकर अवैध रूप से बिक्री करते थे। पुलिस की निगरानी से बचने हेतु अभियुक्त बार-बार स्थान परिवर्तन करते थे तथा अपनी आपराधिक गतिविधियों को गोपनीय रखने का प्रयास करते थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पटियाला के बंटी-बबली गिरफ्तार:कनाडा में नौकरी के नाम पर 42 लाख रुपए ठगे थे, वृंदावन से पकड़े गए
    Next Article
    नौबस्ता में दबंगों ने मां-बेटों को डंडों से पीटा, VIDEO:शादी के मंडप के लिए मिट्‌टी उठाने पर हुआ झगड़ा, चाकू और साबड़ से भी किए वार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment