Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में प्रशिक्षण शिविर का समापन:महेंद्र नाथ पांडे बोले- कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़, हैट्रिक लगाएगी भाजपा

    2 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ में 2 दिन से चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। 11 सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे शामिल हुए। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा निरंतर काम करने वाली और संगठन को मजबूत करने वाली पार्टी है। सतत प्रक्रिया के तहत भाजपा का कार्यकर्ता जनता के बीच सेतु का काम करता है। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को सरकार और पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाता है तथा सरकार और पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों को जनता तक भी पहुंचाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारों और चुनौतियों को समझकर समाज को बताना चाहिए और समाज की बातों को पार्टी तक पहुंचाकर सरकार के मंच पर उठाना चाहिए। गठबंधन और विपक्ष के सवाल पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वे लोग सीटों की राजनीति करते रहे, जबकि भाजपा प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है और हैट्रिक लगाएगी। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा हमारे कार्य का आधार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे सिद्धांत की अभिव्यक्ति “भारत माता की जय” के उद्घोष से होती है। यह उद्घोष हमारे सिद्धांत का मूल आधार है। हम मानते हैं कि भू, जन और संस्कृति के योग से राष्ट्र का निर्माण होता है। इसलिए राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा हमारे कार्य का आधार हैं। भाजपा का मूलभूत सिद्धांत एकात्म मानव दर्शन है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने प्रथम अधिवेशन में सैद्धांतिक रूप से पाँच निष्ठाओं की घोषणा की थी, जिनमें पहला है राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, दूसरा लोकतंत्र, तीसरा शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना, चौथा सकारात्मक पंथनिरपेक्षता अर्थात सर्वधर्म समभाव, और पाँचवाँ मूल्य आधारित राजनीति तथा आर्थिक एवं राजनीतिक विकेंद्रीकरण। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए पार्टी ने निरंतर संघर्ष किया है, और धारा 370 का समाप्त होना हमारी संकल्प शक्ति को दर्शाता है। भाजपा का बूथ समिति से लेकर संसदीय बोर्ड तक का संगठन आंतरिक लोकतंत्र का एक अनुपम उदाहरण है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी मजहब और पंथ के आधार पर वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति का विरोध करती है तथा सभी धर्मों को समान भाव से देखते हुए भेदभाव रहित शासन और सकारात्मक पंथनिरपेक्षता के आधार पर सबके लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह, अशोक सिंह, हरिचरण कुशवाहा, संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, जयनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नशे के सौदागर ईशु की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क:पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ईशु के घर, गोदाम पर लगाई गई सील, स्कूटी सीज
    Next Article
    कानपुर में बकरीद पर रहेगा डायवर्जन:गुरुवार सुबह 5 बजे से कई मार्गों पर बदलाव, हेल्पलाइन नंबर जारी, पार्किंग की भी रहेगी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment