Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नुसरत अंसारी व अफजाल अंसारी की एक साथ सुनवाई:मुख्य न्यायाधीश करेंगे पीठ नामित, सुनवाई 2 जुलाई को

    20 minutes ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट में बाहुबली नेता अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी की जब्त संपत्ति को रिलीज करने के मामले की अगली सुनवाई 2 जुलाई को होगी। कोर्ट ने आपराधिक अपीलों के साथ इस याचिका को संबद्ध कर दिया है। कहा याचिका की सुनवाई अपीलों के साथ करना सही रहेगा। कोर्ट ने राज्य सरकार को अपील दाखिल करने में देरी के जवाबी हलफनामे पर प्रत्युत्तर हलफनामा दाखिल करने का समय दिया गया है। नुसरत अंसारी और अन्य की ओर से दाखिल याचिका में सीज की गई संपत्तियों को रिलीज करने की मांग की गई है। याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय तथा न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह-प्रथम की खंडपीठ ने की। कोर्ट ने कहा यह मामला अफजाल अंसारी से जुड़ी अन्य लंबित आपराधिक अपीलों के साथ उचित पीठ के समक्ष 2 जुलाई 2026 को पेश किया जाए। कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश को पत्रावली पीठ नामित करने के लिए भेजी जाय। खंडपीठ या एकलपीठ याचिका के साथ अपीलों की सुनवाई करे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुल्लक के पैसे भेजने वाले बच्चों से मिले राजपाल यादव:गिफ्ट लेने से मना किया; शाहजहांपुर में बोले- इनका प्यार मेरे लिए अनमोल
    Next Article
    गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, तीन की मौत:रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर कार ट्रैक्टर से टकराई, 5 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment