Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पर्यावरण जागरूकता को लेकर किया गया जागरूक:वृक्षारोपण और नदियों के जल को संरक्षण करने की अपील, आमजन करें सहभागिता

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन हेतु जागरूकता कार्यक्रम श्री अग्रसेन राज की महिला विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारे आस-पास के वातावरण में बढ़ते प्रदूषण, जल संकट, और गंदगी के कारण न केवल पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण विषय केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व, हमारे भविष्य और आने वाली पीढ़ियों के जीवन से जुड़ा हुआ है। पर्यावरण केवल हमारे चारों ओर की हवा, पानी और पेड़-पौधों तक सीमित नहीं है। यह हमारी जीवनशैली, हमारी आदतों और हमारी सोच से भी जुड़ा है। यदि हम प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग करेंगे, जल और वायु को प्रदूषित करेंगे, तो उसका दुष्परिणाम हमें बीमारियों, जल संकट और प्राकृतिक आपदाओं के रूप में भुगतना पड़ेगा। स्वच्छ पर्यावरण कोई विकल्प नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। स्वस्थ जीवन कोई संयोग नहीं, बल्कि हमारे दैनिक प्रयासों का परिणाम है। वृक्षारोपण और जल संरक्षण की अपील कार्यक्रम में पर्यावरण विषय पर विशेषज्ञ के रूप के जिला विज्ञान के समन्वयक इंजीनियर कुलभूषण सिंह द्वारा जल संरक्षण और वृक्षारोपण आदि पर ऑडियो विजुअल प्रस्तुतीकरण द्वारा जागरूक किया गया तथा जल संरक्षण एवं तमसा नदी से संबंधित विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर डॉ.विनय कुमार सिंह ने कहा कि यदि हम वास्तव में स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं, तो हमें कुछ सरल लेकिन प्रभावी आदतें अपनानी होंगी। जैसे प्रतिदिन नियमित व्यायाम और योग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद, सकारात्मक सोच और मानसिक संतुलन आदि। उन्होने कहा कि स्वस्थ जीवन कोई लक्ष्य नहीं, बल्कि एक निरंतर प्रक्रिया है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं टीकाकरण आदि का लाभ लेकर लोग अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला टीचर ने सिपाही पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप:कहा- हाथ पकड़कर कमरे में खींचा, जान से मारने की धमकी दी; पति CRPF में तैनात
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने की बैठक:कौशांबी में नकलविहीन परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment