Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला टीचर ने सिपाही पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप:कहा- हाथ पकड़कर कमरे में खींचा, जान से मारने की धमकी दी; पति CRPF में तैनात

    4 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में एक महिला टीचर ने उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने सिपाही पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का पति सीआरपीएफ में तैनात है। अब पढ़िए पूरा मामला पीड़िता ने बताया- यह घटना बीते 14 फरवरी को हुई थी। गांव का ही रहने वाला आरोपी, जो मोदीनगर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है, उस दिन उसके घर पहुंचा था। आरोप है कि सिपाही ने बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर उसे कमरे में खींचने का प्रयास किया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। धक्का देकर भाग गया महिला के शोर मचाने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता था और अक्सर आते-जाते उस पर फब्तियां कसता था तथा उसका पीछा करता था। महिला का पति सीआरपीएफ में तैनात पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने कई बार उसके पति को फोन कर उसके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। महिला के पास इसकी कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। आरोपी पुलिस में होने का रौब दिखाकर उसे और उसके परिवार को डराता-धमकाता है और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता है। महिला का पति सीआरपीएफ में तैनात है। महिला से एसएसपी से की शिकायत महिला ने बताया कि उसने पहले भी इस मामले में खरखौदा थाने में शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से नाराज पीड़िता सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा और आरोपी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। जनसुनवाई अधिकारी एडिशनल एसपी अंतरिक्ष जैन ने पीड़िता को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में घर में अकेली थी बुजुर्ग महिला की मौत:दामाद ने गांव के व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप, कार्रवाई की मांग
    Next Article
    आजमगढ़ में पर्यावरण जागरूकता को लेकर किया गया जागरूक:वृक्षारोपण और नदियों के जल को संरक्षण करने की अपील, आमजन करें सहभागिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment