Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में रविवार को निकली बादलों वाली धूप:शनिवार को दोपहर के बाद बदला था मौसम, रात के तापमान में हो रही गिरावट

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार को मौसम फिर से बदल गया। रविवार को सुबह मामली कोहरा छाया रहा। जिसके बाद बादलों वाली धूप निकल गई। शनिवार को सुबह कोहरा छाया हुवा था जिसके बाद धूप निकल गई है। रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रुक-रुक कर तेज हवा बह रही है इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। जिले में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दोपहर के बाद मौसम बदल गया था। और बादल छा गये। लगातार मौसम में हो रहे परिवर्तन से बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। दिन में जहां गर्मी हो रही है। वहीं रातें सर्द हो गई है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसे देखते हुए नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक जिले में बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम के लिए तीन हरे आम के पेड़ काटे:हेलीपैड बनाने के चक्कर में एक बीघा गन्ने की फसल भी हटाई गई
    Next Article
    कबुलपुर में फुलवारी लीला का मंचन:राम-लक्ष्मण ने किया राक्षसों का वध से अहिल्या उद्धार तक हुई लीला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment