Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई,चालक की मोत:बागपत के सहबानपुर में हुआ हादसा, ललियाना मेले से रागनी कंपटीशन देखकर लौट रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के सहबानपुर गांव के पास शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार सुबह युवक सड़क किनारे बाइक के पास पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मेले से लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान गाजियाबाद के निठारी गांव निवासी चेतन (26) पुत्र बबलू के रूप में हुई है। चेतन चिरोड़ी, गाजियाबाद में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह ललियाना मेले में रागनी कंपटीशन देखने गया था। वहां से बाइक से चिरोड़ी लौटते समय सहबानपुर गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह बाइक के पास पड़ा मिला युवक सोमवार सुबह करीब तीन बजे गांव के सतबीर ने चेतन को बाइक के पास पड़ा देखा। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने युवक की जांच की और उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया। पिता का इकलौता बेटा था चेतन चेतन पुलिस भर्ती की तैयारी कर अपना भविष्य बनाने में जुटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। वह अपने पिता बबलू का इकलौता बेटा था। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 बीघा जमीन, मुआवजे और मकान का विवाद:नोएडा में 5 लोगों की मौत पर उठे सवाल, भाभी ने कहा- जहर दिया गया
    Next Article
    चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा:टारगेट ट्रैप हो जाने पर उसकी गाड़ी में बैठ जाती, ड्राइवर ने खोले राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment