Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा:टारगेट ट्रैप हो जाने पर उसकी गाड़ी में बैठ जाती, ड्राइवर ने खोले राज

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है। उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती। दैनिक भास्कर से ड्राइवर ने पहचान न उजागर करने की शर्त पर बातचीत की। महज 7दिन काम करने के बाद श्रद्धा ने ड्राइवर को भी जान से मरवा देने की धमकी देकर काम से निकाल दिया था। उधर, आरोपी श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि और ड्राइवर लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं। पुलिस तीनों आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित करने के बाद गैर जमानती वारंट भी ले चुकी है। अब पढ़िए श्रद्धा के ड्राइवर ने जो भी बताया… ड्राइवर ग्रुप से एक दिन के लिए पहुंचे थे श्रद्धा के ड्राइवर ने बताया कि ड्राइवरों का एक ग्रुप है। उसमें कई ड्राइवर जुड़े हैं। चार से पांच महीने पहले उसी ग्रुप पर एक शख्स के जरिये श्रद्धा दुबे की गाड़ी चलाने पहुंचा। ग्रुप पर सिंगल-डे के लिए ड्राइवरी करने का मैसेज आया, जिसके बाद मैं उनके पास गया। वहां पहुंचने पर पता चला कि मैडम को ब्यूटी पार्लर जाना है, फिर एक शादी समारोह में जाना है। उनके हजरतगंज वाले फ्लैट पर पहुंचा फिर वहां से उन्हें मुंशी पुलिस स्थित एक सैलून में ले गया। वहां से देर रात करीब 10:30 ब्यूटी पार्लर ने निकलने के बाद उन्हें वापस अपार्टमेंट ले गया। रात के ढाई बजे आमिर आता था, दोनों साथ लौटते अपार्टमेंट पहुंचकर गाड़ी से उतरी और बोली- नीचे रुको, पांच मिनट में आ रही। इसके बाद लौटी तो शादी के बजाय विभूतिखंड स्थित किसान बाजार में कैफे और लॉउंज के पास गई। वहां पर बोली कि गाड़ी धीरे करके म्यूजिक बढ़ा दो। वह चाहती थी कि वहां से गुजरने वालों का इधर गाड़ी के अंदर ध्यान खिंचे। वह गाड़ी का शीशा हल्का नीच करके गाड़ी से बाहर देखती रहती और वहीं गाड़ी रुकवाती, जहां रईस लोग खड़े रहते। वहां पर रोज मुझे लेकर जाने लगी और ऐसा ही करती। देर रात एक आमिर नाम का व्यक्ति आता। इसके बाद रात 2:30 से 3 बजे के बीच मुझे हजरतगंज में छोड़कर वे दोनों चले जाते। ब्यूटी पार्लर के ओनर को फंसाने की बात कही ड्राइवर के मुताबिक, श्रद्धा ब्यूटी पार्लर किसी के रिफरेंस के जरिये गई थी। वहां से निकलते समय पार्लर का ओनर आया। पार्लर से निकलकर गाड़ी में बैठी। किसी को कॉल करके बोली कि वहां पर एक भी रुपया नहीं लगा। लेकिन, पार्लर का मालिक काफी पैसे वाला है, इसको फंसाते हैं। इसके बाद पार्लर के मालिक की जानकारी जुटाने लगी। दूसरों की गाड़ी में बैठ जाती, अपनी गाड़ी पीछे रखती ड्राइवर ने कहा- श्रद्धा जब किसी से दोस्ती कर लेती तो देर रात मिलने के लिए जाती। वहां पर अपनी गाड़ी से उतर जाती और उसकी गाड़ी में सवार हो जाती लेकिन अपनी गाड़ी को पीछे ही रखती थी। जब पहली बार ऐसा हुआ तो मालूम चला कि यह वही सैलून वाला मालिक है, जिसको फंसाने की बात कह रही थी, तब मैं अवाक रह गया। मतलब महज 7 दिन में श्रद्धा ने सैलून के मालिक को फंसा लिया। फोन पर बातचीत में किसी से कह रही थी कि अब इसी के साथ रहेंगे क्योंकि पुराना वाला पैसा नहीं देता है। इसके पास काफी रुपए हैं। ट्रांसजेंडर के साथ देर रात होती थी बैठकी ड्राइवर ने बताया- एक रात वह हजरतगंज में मोती महल की तरफ ले गई। वहां पर दो ट्रांसजेंडर पहुंचे और इनकी गाड़ी में बैठ गए। वो दोनों भी कहीं से पार्टी करके आ रहे थे। इसके बाद तीनों आपस में काफी गंदी भाषा में बातचीत करने लगे। वो लड़कों को फंसाने और पैसे न देने पर मारने की बातचीत कर रही थी। उनकी बातों को सुनकर मैं सहम गया। लेकिन, पैसों के लिए मुझे नौकरी तो करनी ही थी। आमिर के साथ सबसे ज्यादा रहती श्रद्धा दुबे की सबसे ज्यादा असलियत आमिर जानता है। उसकी गाड़ी चलाने के बाद जो पेमेंट आता, उसका हिसाब तक आमिर से कराती थी। श्रद्धा की हर गतिविधि की जानकारी आमिर होती थी। घर से निकलने से लेकर कहां जाना है, सब आमिर को पता रहता था। आमिर ने एक हिंदू लड़की को फंसा रखा है। एक दिन आमिर और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हुआ तो उसने कॉल पर श्रद्धा को जानकारी दी। इस पर श्रद्धा ने बोला कि उसकी बहन बनकर बात कर लेगी। दोनों का समझौता करा देगी। गाड़ी चलाने से मना करने पर गुस्सा हो गई उनकी देर रात की हरकतों से परेशान होकर मैंने गाड़ी चलाने को मना किया और अपना हिसाब करने के लिए बोला तो काफी गुस्सा हो गई। इस पर जिसने मुझे आमिर के जरिये गाड़ी चलाने के लिए बुलाया था और पहली बार पेमेंट किया था, उसको कॉल किया। अपना हिसाब करने के लिए बोला और उससे श्रद्धा के बारे में पूछा कि ये कौन है तो बोला गर्लफ्रेंड है। इस पर उनको बताया कि जिस सैलून में वह गई थी, उसके मालिक को फांसने की बात कह रही थी। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करती थी। वह आदमी बोला अच्छा किया, बता दिया बाबू। अब पैसा लेकर चले जाओ। मेरे 15 मिनट बाद श्रद्धा को कॉल आया और वह धमकी देने लगी। बोली कि फोन पर क्या बोले हो…? मैंने बताया कि जो बात थी, वही बताई। इस पर श्रद्धा कहने लगी कि तुम देखो अब क्या करती हूं, तुम्हें जान से मरवा दूंगी। पेट्रोल-डीजल के पैसे तक कोई भेजता था स्कॉर्पियो में जब डीजल कम होने लगता तो उनको जानकारी देता। इस पर श्रद्धा किसी को कॉल करके गाली देती। गंदी-गंदी भाषा का इस्तेमाल करती और बताती कि टंकी पर खड़ी हूं, अगर फुल नहीं हुई तो अंजाम बुरा होगा। टंकी पर तमाशा बना रहे हो। कुछ ही देर में पैसा आ जाता और गाड़ी की टंकी फुल हो जाती। ये वहीं गाड़ी है, जिसका नंबर 0111 था। एक BMW के बारे में अक्सर पूछती थी फ्लैट के नीचे बैठने की जगह नहीं थी तो श्रद्धा के आने तक आसपास घूमता रहता था। अपार्टमेंट के नीचे कहीं बैठने की जगह नहीं थी। वह नीचे आती थी तो रोज एक BMW के बारे में पूछती थी कि कोई गाड़ी आई थी। चूंकि पूरी जानकारी नहीं थी तो बोल देता था कि ध्यान नहीं दिया। फोन में व्यस्त था। मंहगे गिफ्ट के लिए झूठ बोलती ड्राइवर ने बताया कि एक किसी ने बूट गिफ्ट किया था। उसको गाड़ी में रखकर घूम रही थी। इस दौरान किसी का कॉल आया तो बोलने लगी कि बूट को फेंक दिया है, क्योंकि वो ब्रांडेड नहीं थे। उसे पता है कि लोकल नहीं पहनती इसके बावजूद उसने दिया। इसके कुछ देर बाद गाड़ी और वो उतर गई। मुझसे कुछ सामान निकालने के लिए बोला। गाड़ी के अंदर देखा कि बूट रखा हुआ है, जिसे पार्टी के दौरान भी पहनकर गई थी। पढ़िए क्या था पूरा मामला ? 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई,चालक की मोत:बागपत के सहबानपुर में हुआ हादसा, ललियाना मेले से रागनी कंपटीशन देखकर लौट रहा था
    Next Article
    प्रयागराज में दिन में तेज-धूप, रात को गिर रहा तापमान:बढ़ने लगी ठंड, दिन में धूप के साथ हल्की धुंध छाई, 20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment