Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में स्कूल में बिगड़ी छात्र की तबीयत, मौत:घर से छोला खाकर निकला था, जौनपुर ले जाते समय दम तोड़ा

    14 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में 16 साल के निखिल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बुधवार सुबह घर से खाना खाकर साइकिल से मार्टिनगंज विद्यापीठ इंटर कॉलेज गया था। स्कूल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसके पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। स्कूल स्टाफ उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया। जौनपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बरदह थाना क्षेत्र के चकरसुलपुर गांव निवासी लल्लन यादव ने बताया कि बेटा सुबह सामान्य हालत में घर से स्कूल गया था। स्कूल से सूचना मिली कि उसके पेट में अचानक तेज दर्द शुरू हो गया है। इसके बाद स्कूल स्टाफ उसे महुजा मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जौनपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों का दावा- बाजार में छोला खाया था स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल जाने से पहले निखिल ने मुक्तिपुर बाजार में एक दुकान पर छोला खाया था। उनका दावा है कि तबीयत बिगड़ने के बाद उसका शरीर नीला पड़ गया था। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। निखिल चार बहनों वंदना, रंजना, रूबी और खुशी का इकलौता भाई था। सबसे छोटे बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक का माहौल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सूचना मिलने पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार:वाराणसी पुलिस ने बलिया से किया गिरफ्तार, दो पहले जा चुके हैं जेल
    Next Article
    गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने दबोचा, उन्नाव का रहने वाला, दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment