Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार:वाराणसी पुलिस ने बलिया से किया गिरफ्तार, दो पहले जा चुके हैं जेल

    2 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में 4 जून 2026 को हुई टीजीटी परीक्षा में राजकीय क्वींस कालेज में एक साल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर साल्वर गैंग के एक सदस्य को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसी समय से मूल परीक्षार्थी जिसने साल्वर गैंग की मदद से परीक्षा पास करने की कोशिश की थी। उसकी तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में वाराणसी की चेतगंज थाने की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बलिया के उभांव थानाक्षेत्र के रहने वाले मूल अभ्यार्थी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे बुधवार शाम जेल भेज दिया गया। प्रिंसिपल ने दर्ज करवाई थी FIR चेतगंज थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया - 4 जून को टीजीटी परीक्षा में क्वीन्स कालेज के प्रिंसिपल की तहरीर पर थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस दौरान दुसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे बिहार के सोनबरसा निवासी अमृतराज आनंद को गिरफ्तार किया था। जो बलिया के उभांव थानाक्षेत्र के रहने वाले अमन कुमार की जगह परीक्षा दे रहा था। उसकी निशानदेही पर एक अन्य छोटू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया था। 4 लाख में हुआ था सौदा पुलिस के अनुसार अमन की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। अमृत राज आनंद और छोटू ने बताया की साल्वर के लिए हम दोनों को 2-2 लाख रुपए मिले थे। इसके बाद मुख्य अभ्यर्थी की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की अभियुक्त अमन कुमार अपने घर ग्राम एकसार पिपरौली, थाना उभांव, बलिया आया हुआ है। इसपर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पास होने के लिए साल्वर गैंग को दिए पैसे पूछताछ में अमन ने बताया - टीजीटी परीक्षा में पास होने के लिए मैंने साल्वर गैंग से संपर्क किया था और चार लाख में सौदा पक्का हुआ था। लेकिन मेरे जीवन की यह सबसे बड़ी भूल थी। अब आगे से ऐसा नहीं करूंगा। फिलहाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिजिटल अरेस्ट कर 70 लाख ठगने वाले 2 गिरफ्तार:लखनऊ में ₹35 लाख फ्रीज, KYC से फर्जी E-SIM बनाकर कंबोडिया भेजते थे
    Next Article
    आजमगढ़ में स्कूल में बिगड़ी छात्र की तबीयत, मौत:घर से छोला खाकर निकला था, जौनपुर ले जाते समय दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment