Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सपा ने मनाया शहादत दिवस:नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- भाजपा किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी ने समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती और शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर पार्टी कार्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वीर सपूतों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि डॉ. लोहिया के समाजवादी विचारों की प्रासंगिकता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि साम्राज्यवादी देश, खासकर अमेरिका और उसके सहयोगी, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कब्जा कर जनता को गरीब बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से किसानों को नुकसान हुआ है। विधायक डॉ. संग्राम यादव और सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि जिन मूल्यों और सिद्धांतों के लिए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने फांसी का फंदा चूमकर देश को आजादी दिलाई, आज वे सपने टूटते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार ने समाज में नफरत बढ़ाने और पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डॉ. लोहिया और भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि समाजवाद ही ऐसा सिद्धांत है, जो गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं का समाधान दे सकता है। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, सपा नेता अखिलेश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोडवेज चालकों की भर्ती के पहले दिन 26 का सिलेक्शन:2 दिन और चलेगी प्रक्रिया, लखनऊ में ई-टेस्टिंग-काउंसलिंग होगी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षा को मिली नई रफ्तार:SSP ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत 5 नई बाइक्स को दिखाई हरी झंडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment