Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा:39 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पुलिस कर रही छानबीन

    1 day ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार से मार्टिनगंज तहसील में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की गई थी। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिले के डीएम रविंद्र कुमार ने जब इस पूरे मामले की जांच कराई तो यह बातें सच पाई गई। ऐसे में 39 आरोपियों के विरुद्ध जिले के दीदारगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जिले के डीएम रविंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा जिले के दीदारगंज थाने में सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने के मामले में जिन 39 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वह इस प्रकार है। आरोपियों में केदार S/O शीतल तथा ओमप्रकाश, जयप्रकाश, पद्मावती व विजय पुत्र गण राम सुमेर व किरन सिंह W/O कपिल देव, प्रमोद कुमार, वशिष्ठ विजय मल पुत्रगण दूधनाथ सुमित कुमार, कपिलदेव, हृदय नारायण, पुत्र दूधनाथ अमित कुमार S/O कपिल देव व अरुण कुमार S/O दूधनाथ व हरिश्चंद S/O द्वारा जोत बोकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। इसके साथ गाटा संख्या 389 रकबा 0.042 है0 जो सरकारी अभिलेख में चकमार्ग खाते की भूमि है। जिस पर उमेश जनार्दन व दिनेश पुत्र गण हवलदार नरेंद्र विजय नारायण सुरेश पुत्रगण संत प्रसाद श्री कृष्ण सुभाष पुत्र गण रामसागर व गुना देवी W/O रामधनी हरिकिशन S/O रामधनी व अभिलेख इंदमणि जसवंत पुत्रगण वंशराज व राम नारायन सत्यनारायन पुत्र गण मुसाफिर व संजय सिंह S/O तेज बहादुर व अश्वनी सिंह पुत्र तेज बहादुर, चंदन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके साथ ही विनय पुत्र गण राम बचन, संध्या सिंहन W/O मनोज व धीराजी देवी पत्नी छत्रधारी द्वारा जोत बोकर व वंशनारायन हंसनारायन व योगेंद्र पुत्र गण हरि प्रसाद द्वारा सेफ्टी टैंक बनाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। ऐसे में मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या जिला अस्पताल में CMO का औचक निरीक्षण:इमरजेंसी से ओटी तक व्यवस्थाएं परखीं, मरीजों से हाल जाना
    Next Article
    मस्जिद में नमाज न पढ़ने पर वकील पर हमला:चेंबर में घुसकर मारपीट, मौलाना समेत 50 पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment