Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या जिला अस्पताल में CMO का औचक निरीक्षण:इमरजेंसी से ओटी तक व्यवस्थाएं परखीं, मरीजों से हाल जाना

    13 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया ने मंगलवार सुबह 11 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे सीएमओ को देख अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने मरीजों और परिजनों से उपचार, डॉक्टरों की उपलब्धता और इंतजार समय को लेकर सीधे सवाल किए। कई मरीजों ने समय पर इलाज मिलने की बात कही, वहीं कुछ ने दवा उपलब्धता पर सुझाव भी दिए। सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को आवश्यक दवा के लिए भटकना न पड़े। ऑपरेशन थिएटर और विभिन्न वार्डों का भी गहन निरीक्षण कर उपकरणों की कार्यशीलता और स्टाफ की मौजूदगी परखी गई। स्वच्छता पर सख्त निर्देश अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए सीएमओ ने सीएमएस को नियमित मॉनिटरिंग और हाउसकीपिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को समयबद्ध, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत दी गई। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में नहर में गिरे युवक की मौत:स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने गंभीर हालत में कराया था भर्ती
    Next Article
    आजमगढ़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा:39 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, पुलिस कर रही छानबीन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment