Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:एक दिन पूर्व दो बाइक में हुई थी जोरदार टक्कर, पांच युवक हुए थे घायल

    20 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सराय में थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल पांच युवकों में से एक की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। एक दिन पूर्व सरायमीर थाना क्षेत्र में देर रात तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां सभी का इलाज चल रहा था। गंभीर रूप से घायल पांच युवकों में तीन युवकों की हालत गंभीर थी। इसी में से एक युवक की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के फत्तनपुर गांव के रहने वाले महेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे बेटे सुंदर 26, अरविंद 28 और करण 22 बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर मोहम्मद सैफ 25, करीम 23 और एक मासूम बच्चा उम्र लगभग 6 निवासी सैदपुर थाना फूलपुर सवार थे। गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक की टक्कर के बाद जमीन पर गिरने के बाद सभी लोग तड़पने लगे। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सरायमीर थाने के प्रभारी ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हंगामा, पुलिस बंटवा रही गैस सिलेंडर:एजेंसियों में सुबह से लगी लाइन, स्वरूप नगर मे एजेंसी का शटर नहीं उठा
    Next Article
    जौनपुर में शहरों में भी हटेंगे अवैध कब्जे:एंटी भू-माफिया टीम अलर्ट, सरकारी जमीन का मांगा ब्योरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment