Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेरेव नौ मास्टर्स 1000 सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी:फेडरर, नडाल, जोकोविच ,मरे के क्लब में शामिल; इंडियन वेल्स क्वार्टरफाइनल में फिल्स को हराया

    1 hour ago

    1

    0

    जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव सभी नौ ATP मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। ज्वेरेव ने कैलिफोर्निया में खेले जा रहे इंडियन वेल्स के क्वार्टरफाइनल में फ्रांस के आर्थर फिल्स को 6-2, 6-3 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। यह पहली बार है जब वह इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। बिग फोर’ के क्लब में शामिल इस उपलब्धि के साथ ज्वेरेव 'बिग फोर' यानी रोजर फेडरर, राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के चुनिंदा खिलाड़ी क्लब में शामिल हो गए हैं। ज्वेरेव ने कहा,'इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ पांच खिलाड़ियों में शामिल होना मेरे लिए बहुत खास है। यह ऐसी उपलब्धि है जिस पर मुझे गर्व है।' मास्टर्स खिताब जीत चुके हैं, ग्रैंड स्लैम का इंतजार ज्वेरेव अब तक नौ में से पांच मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट जीत चुके हैं। हालांकि, वह अभी तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत पाए हैं, जबकि तीन बार फाइनल तक पहुंच चुके हैं। सेमीफाइनल में सिनर से मुकाबला सेमीफाइनल में ज्वेरेव का मुकाबला इटली के वर्ल्ड नंबर-2 जेनिक सिनर से होगा। सिनर के खिलाफ ज्वेरेव का रिकॉर्ड थोड़ा कमजोर रहा है और वह लगातार पांच मैच हार चुके हैं। सिनर ने क्वार्टरफाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी लर्नर टिएन को सिर्फ 66 मिनट में 6-1, 6-2 से हराया। सिनर अभी तक इंडियन वेल्स का खिताब नहीं जीत पाए हैं और इस साल अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश में हैं। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल और कतर ओपन के क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गए थे। क्या है एटीपी मास्टर्स 1000 का ‘सेट’? टेनिस में ग्रैंड स्लैम के बाद मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट सबसे प्रतिष्ठित माने जाते हैं। एक साल में कुल 9 ऐसे टूर्नामेंट होते हैं-इंडियन वेल्स, मियामी, मोंटे कार्लो, मैड्रिड, रोम, कनाडा, सिनसिनाटी, शंघाई और पेरिस। इन सभी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंचना किसी खिलाड़ी की निरंतरता और उच्च स्तर के प्रदर्शन को दर्शाता है। ज्वेरेव ने इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचकर अपना यह ‘सेट’ पूरा कर लिया है। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारतीय फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदा:अबरार अहमद पर काव्या मारन ने ₹2.34 करोड़ की बोली लगाई; द हंड्रेड लीग में खेलेंगे भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने गुरुवार को पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद पर बोली लगाई। सनराइजर्स की CEO काव्या मारन ने खुद उन्हें 1.90 लाख पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपए) में खरीदा। इसी के साथ अबरार 21 जुलाई से शुरू हो रही द हंड्रेड लीग में किसी भारतीय मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी से जुड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरी हालत भी राजपाल यादव जैसी होगी:मोनालिसा के फिल्म डायरेक्टर बोले- फिल्म रिलीज कैसे करूं, मेरी हीरोइन का ही धर्मांतरण हो गया
    Next Article
    नोएडा में गैस सिलेंडर की किल्लत! गोदाम के बाहर सुबह 3 बजे से लगी लंबी लाइन, देखें VIDEO

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment