Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में शादी समारोह में चले ईंट-पत्थर, दुल्हा-दुल्हन भागे:गेस्ट हाउस पहुंची गर्लफ्रेंड बोली- दूल्हा मेरा बॉयफ्रेंड है, पुलिस ने पांच को हिरासत में लिया

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब पुलिस को साथ लेकर पहुंची एक युवती ने दूल्हे पर प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए शादी रुकवा दी। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मामला पथराव तक पहुंच गया। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को हिरासत में लिया है। मामला शुक्रवार रात बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक हरिजन बस्ती का है। यहां गुद्दुर पुत्र स्वर्गीय शिव की बेटी की शादी मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी बृजेश कुमार पुत्र गुदरी के साथ तय थी। शुक्रवार शाम बारात धूमधाम से पहुंची थी और द्वारपूजा समेत कई रस्में चल रही थीं। जयमाल के बीच पहुंची युवती, बोली- दूल्हे से मेरा प्रेम संबंध इसी दौरान रौनापार थाना क्षेत्र के बगही गांव की रहने वाली एक युवती डायल-112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। युवती ने दावा किया कि उसका दूल्हे बृजेश कुमार से लंबे समय से प्रेम संबंध है और शादी उसी से होनी चाहिए। युवती के आरोप के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने लगा और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस और युवती पर पथराव ग्रामीणों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर कुछ बारातियों ने डायल-112 पुलिस और युवती पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। हालात बिगड़ते देख पुलिस किसी तरह युवती को लेकर वहां से निकली और स्थानीय थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दूल्हा पक्ष वहां से जा चुका था। बताया जा रहा है कि दूल्हा और बाराती दुल्हन को लेकर मौके से निकल गए। लड़की पक्ष बोला- डेढ़ साल पहले तय हुई थी शादी लड़की पक्ष का कहना है कि दोनों परिवारों की सहमति से करीब डेढ़ साल पहले शादी तय हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और 22 मई 2026 को सामाजिक रीति-रिवाज से शादी होनी थी। परिजनों का आरोप है कि तीन दिन पहले भी वही युवती घर पहुंची थी और शादी रुकवाने की धमकी देकर गई थी। इसकी जानकारी लड़के पक्ष को दी गई थी, लेकिन उन्होंने किसी तरह की समस्या न होने का भरोसा दिलाया था। घटना के बाद लड़की पक्ष की एक महिला और एक युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। पांच लोग हिरासत में सगड़ी क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि रौनापार क्षेत्र की युवती ने दूल्हे से प्रेम संबंध होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामे और पथराव के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा दशहरा-बकरीद पर सुरक्षा के कड़े निर्देश:डीएम ने कहा- घाटों पर मेडिकल कैंप, एंबुलेंस और गोताखोर को तैनात करें
    Next Article
    इलॉक्ट्रनिक शेरुम से 5.50 लाख चुराने वाला गिरफ्तार:कुछ दिन पहले ही शेरुम से छोड़ी थी नौकरी, आरोपी से चेन-पायल और 1.75 लाख की नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment