Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में टायर फटने से कार का एक्सीडेंट, 4 घायल:पटना से लखनऊ जा रहे थे, पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हुआ हादसा

    17 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में टायर फटने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे 4 चार लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। उसके बाद परिजन को फोन करके सूचना दी। शव को मर्चुरी में भेज दिया गया है। पटना से लखनऊ जा रही थी कार पटना से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार हैरियर कार टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद कर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों ने बताया कि टायर फटने के बाद वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कुछ ही सेकंड में कार कई बार पलटती चली गई। कार में सवार पार्थ गौरव 40, उनकी पत्नी पल्लवी 35, छह माह का मासूम बेटा तथा उनकी मां आभा 65 घायल हो गए। हादसे में आभा देवी को गंभीर चोटें आईं। जबकि मासूम बच्चे के सिर में चोट लगी है। वही इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम का कहना है कि पूरा परिवार खतरे से बाहर है। सभी का इलाज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन निगम के एमडी ने की समीक्षा बैठक:होली पर चलेगी अतिरिक्त बसें, 31 बिंदुओं पर बसों की अनिवार्य जांच के निर्देश
    Next Article
    कार की टक्कर से 3 बार पलटा ऑटो, VIDEO:बिजनौर में 40 फीट तक घिसटता चला गया युवक, एक की मौत; 6 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment