Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के एक लाख बकायदारों पर नगर निगम की कार्रवाई:एक दिन में 1264 बड़े बकायेदारों की संपत्ति सील, 434.65 करोड़ बकाया

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी नगर निगम ने संपत्ति कर (हाउस टैक्स) को लेकर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम के एक लाख से अधिक बकायादारों पर शिकंजा कसते हुए एक दिन में 1264 बकायादारों की संपत्ति सील कर दी। इन सभी को पूर्व में बकाया जमा करने की नोटिस दी जा चुकी है। ऐसे में 1264 बकायादारों की संपत्ति को सील करते हुए कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिससे बकायादारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। और बकायादार टैक्स जमा करने के लिए निगम कार्यालय आ रहे हैं। वाराणसी के नगर निगम क्षेत्र के चिह्नित 233708 भवनों पर कुल 434.65 करोड़ रुपए हाउस, सीवर और वाटर टैक्स बकाया है। बकायादारों पर प्रभावी कार्रवाई नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया - निगम द्वारा लगातार बकायदारों को सूचित किया जा रहा है कि वो अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दें पर अभी भी कई बकायदारों ने टैक्स जमा नहीं किया है। जिसपर अब कार्रवाई की जा रही और एक दिन में हमने टीमें लगाकर 1264 बकायदारों की संपत्ति को सील करवाया है। जिनकी कुर्की की कार्रवाई भी शुरू करवा दी गई है। 31 मार्च तक टैक्स पर शत प्रतिशत ब्याज की छूट नगर आयुक्त ने बताया - नगर निगम ने स्वर्णिम छूट योजना के अंतर्गत जल कर, शिवर कर के पुराने ब्याज पर शत - प्रतिशत छूट का प्रावधान किया है। बकायादारों को बस मूलधन जमा करना है। लेकिन 31 के बाद भवन स्वामियों को ब्याज के साथ हाउस टैक्स जमा करना होगा। वाराणसी निगम।क्षेत्र में कुल 233708 मकान हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स के दायरे में हैं। जिनपर कुल 434.65 करोड़ रुपए बकाया है। अगले वित्तीय वर्ष में नहीं मिलेगी छूट नगर आयुक्त ने बताय - वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 225.05 करोड़ रुपए वसूली का लक्ष्य निर्धारीत किया गया था। लेकिन अभी तक सिर्फ 63.36 प्रतिशत; यानी कुल 142.59 करोड़ रुपए टैक्स की वसूली हो पाई है। ऐसे में नगर आयुक्त ने जोनवार बैठक कर इसे बढ़ाने को कहा है।सतह ही यह भी निर्देश दिया है कि उपभोक्ताओं को बता दें कि 31 मार्च के बाद अगले वित्तीय वर्ष में यह छूट नहीं मिलेगी। जितना ब्याज है उसी ब्याज के साथ टैक्स की वसूली की जाएगी। किस मद में कितना जमा हुआ टैक्स नगर निगम द्वारा जारी ​वसूली के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक गृहकर के मद में 58.16 करोड़ और जलकल के मद में 84.44 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसमें भेलूपुर जोन 81.80 प्रतिशत की वसूली के साथ सबसे आगे है, जबकि वरुणापार जोन ने भी 78.19 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं आदमपुर और कोतवाली वसूली लक्ष्य से अब भी काफी दूर है । लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत वसूली के लिए निगम भवन स्वामियों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करा रहा है। इस क्रम में पंपलेट भी बांटे जा रहे हैं। साथ ही भवन स्वामियों की सुविधा के लिए जोनवार कैंप लगाया जा रहा है। यही नहीं घर बैठे क्यूआर कोड व निगम की वेबसाइट पर आनलाइन भी टैक्स जमा किया जा सकता है। ऐसे में जिन भवन स्वामियों ने अभी तक अपना संपत्ति कर (हाउस टैक्स) और जलकर जमा नहीं किया है, उनके पास 31 मार्च तक का अंतिम अवसर है। इसके बाद न केवल छूट समाप्त हो जाएगी, बल्कि अगले वित्तीय वर्ष में भारी ब्याज के साथ वसूली की जाएगी।​
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में रिंग रोड के लिए बदलेगी सरयू का धारा:पाइलिंग को डीएम बस्ती से मांगी अनुमति, जून तक पिलर खड़ा करने की तैयारी
    Next Article
    जिला बदर ऋषभ ठाकुर हवालात से लंगड़ाते हुए निकला:जेल भेजने की तैयारी, स्पा संचालिका से रंगदारी मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment