Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर:दो युवकों की मौत, तीसरे का चल रहा है इलाज, बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां दो युवकों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे घायल का इलाज चल रहा है। मृतक युवक अपने दादा की मौत के बाद बाजार से खरीदारी करने गए थे और बाजार से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। करने वाले दोनों चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। एक दिन पहले हुई थी बाबा की मौत मेहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर के रहने वाले रूपचंद राम की एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। मृतक के दोनों पोते आशीष और सुमित अपने दोस्त निखिल के साथ मेहनगर बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। गांव के ही मार्ग पर सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें सभी घायल हो गए। ए आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां आशीष और सुमित की मौत हो गई। जबकि निखिल का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कोई सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2.22 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:गोरखपुर से निकला लखनऊ में पकड़ा गया; वाराणसी में तस्करी करने जा रहा था
    Next Article
    नंदी नहीं, विंटेज कार पर सवार होकर निकले भोले बाबा:मैनपुरी में निकली अनोखी शिव बारात, फूलों से सजी पालकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment