Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2.22 करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार:गोरखपुर से निकला लखनऊ में पकड़ा गया; वाराणसी में तस्करी करने जा रहा था

    1 hour ago

    1

    0

    एएनटीएफ गोरखपुर की टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्कर को लखनऊ में गिरफ्तार किया हैं आरोपी के पास से 1.110 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा एक वैगनार कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है। बीते दो साल से सक्रिय तस्कर महंगी गाड़ियों से आता जाता था। गोरखपुर एएनटीएफ टीम ने लखनऊ में गिरफ्तार किया एएनटीएफ गोरखपुर की टीम ने 15 फरवरी 2026 को लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र में कामता स्थित गैलेक्सी फ्लैट के सामने सर्विस रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. वकील (36) पुत्र मो. शकील निवासी टिकरा मुर्तजा, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। 1.110 किलो हेरोइन के साथ कार और मोबाइल बरामद पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 1.110 किलोग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 22 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक वैगनार कार, दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 5,080 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना चिनहट, जनपद लखनऊ में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वाराणसी में सप्लाई का प्लान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन अपने गांव टिकरा मुर्तजा से लेकर आया था। उसकी मुलाकात पोलिटेक्निक चौराहे पर एक व्यक्ति से होनी थी, जिसके साथ वह वाराणसी के डीपी टोल प्लाजा के पास किसी अन्य व्यक्ति को यह खेप देने जा रहा था। इसी दौरान एएनटीएफ टीम ने उसे रास्ते में ही दबोच लिया। नेटवर्क की जांच में जुटी एजेंसियां पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हेरोइन की आपूर्ति कहां से हो रही थी और किन-किन लोगों की इसमें शामिल है। बताया जा रहा है कि नेपाल से आए हीरोइन को लेकर यूपी के बॉर्डर में एंट्री किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में महाशिवरात्रि पर शिव बारात:शिव तांडव और नंदी पर सवार भोलनाथ , मां काली के गले में नरमुण्डों की माला, देखिए तसवीरें
    Next Article
    आजमगढ़ में दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर:दो युवकों की मौत, तीसरे का चल रहा है इलाज, बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment