Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दो गांजा तस्कर गिरफ्तार:300000 से अधिक कीमत का गांजा बरामद, बलिया के रहने वाले हैं आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना की पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों के कब्जे से लगभग 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिनकी कीमत ₹300000 से अधिक बताई जा रही है। यह गांजा तस्कर बलिया के रहने वाले हैं। पुलिस को मामले की सूचना उसे समय मिला जब पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी बीच जब दो संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर दोनों को पकड़ा जिनकी पहचान अंकित यादव और रजनीश यादव के रूप में हुई जो की बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 20 बंडलों में लगभग 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। लंबे समय से कर रहे थे गांजे की तस्करी पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आएगी गिरफ्तार अभियुक्त अंकित यादव और रजनीश यादव लंबे समय से गांजे की तस्करी का काम करते थे। लगातार पुलिस टीम को चकमा दे दिया करते थे। इस बार भी पुलिस को चकमा देने के प्रयास में थे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से उनके लिंकेज के बारे में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में डीजीपी ने छात्रों से किया संवाद:SPEL प्रोग्राम में 50 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, अनुभव साझा किए
    Next Article
    अधिवक्ता की हत्या के बाद वकीलों में आक्रोश:सीतापुर में सड़कों पर नारेबाजी कर सुरक्षा एक्ट और 1 करोड़ मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment