Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दहेज हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:11 गवाहों ने दी थी मामले में गवाही, 2018 में हुई थी घटना

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में दहेज हत्या के मुकदमे सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने आरोपी पति को आजीवन कारावास तथा दस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जब कि पर्याप्त सबूत के अभाव में चार आरोपियों को तो दोषमुक्त कर दिया। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक अजय कुमार शाही ने शनिवार को सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार बसन्त राम निवासी धनार बांध जहानागंज की पुत्री कविता की शादी 2018 में रतन निवासी बड़हलगंज थाना जहानागंज के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल में नगद रुपए की मांग तथा बच्चा न होने को लेकर कविता का उत्पीड़न होने लगा। अंततः 3 अक्टूबर 2022 को ससुराल में कविता की फांसी लगा कर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता बसन्त राम ने पति रतन उर्फ रजनीश,सास ज्ञानमती ससुर रमेश, ननद प्रियंका तथा देवर मनीष के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। 11 गवाहों ने दी मामले में गवाही अभियोजन पक्ष से की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता अभय दत्त गोंड तथा हरेंद्र सिंह ने कुल 11 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पति रतन उर्फ रजनीश को आजीवन कारावास तथा दस हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। जबकि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में सास ज्ञानमती, ससुर रमेश, ननद प्रियंका तथा देवर मनीष को दोषमुक्त कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिनदहाड़े फायरिंग में चौथे दिन भी पुलिस खाली हाथ:प्रयागराज में अधेड़ को गोली मारने में एक आरोपी ही भेजा जा सका है जेल
    Next Article
    सुल्तानपुर में दुकान में दो बार लगाई आग:अज्ञात व्यक्ति ने 1 लाख का सामान जलाया, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment