Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिनदहाड़े फायरिंग में चौथे दिन भी पुलिस खाली हाथ:प्रयागराज में अधेड़ को गोली मारने में एक आरोपी ही भेजा जा सका है जेल

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के होलागढ़ में चार मार्च को होली के दिन अधेड़ को गोली मारने के मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहे। नामजद छह आरोपियों में से एक भी पकड़ा नहीं जा सका। उधर अज्ञात आरोपियों को भी चिह्नित नहीं किया जा सका। उधर घायल रामआसरे का इलाज जारी है। मौके से पकड़ा गया था चंदन मामले में घटना के तुरंत भागते वक्त मौके से पकड़े गए एक आरोपी चंदन पटेल को ही अभी जेल भेजा जा सका है। नीलेश मिश्रा उर्फ नीलू उर्फ शिवम, रोहित पांडेय, शुभम मिश्रा, डब्बू उर्फ सुधीर, मोनू व अंशू मिश्रा फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। यह सभी नामजद आरोपी हैं और इनके अलावा सात-आठ अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी रोहित पांडेय जिला पंचायत सदस्य है। होलागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। उनके हरसंभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उनके घरों पर भी पुलिस पहुंची लेकिन वह नहीं मिले। टीमें लगाई गई हैं। यह है पूरा मामला घटना कस्तूरीपुर गांव में चार मार्च की सुबह 10 बजे के करीब हुई थी। यहां रहने वाले रामकैलाश का कहना है कि वह अपना ट्रक धुल रहा था तभी वहां से गुजरे नीलेश और रोहित ने गाड़ी हटाने को कहते हुए गालीगलौज की और चले गए। आधे घंटे बाद 6-7 गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे और उस पर असलहों की बट व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोग और परिजन दौड़े तो हमलावरों ने फायरिंग कर दी। इसमें राम कैलाश के 56 वर्षीय भाई रामआसरे गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार दिन बाद भी नहीं हुआ ऑपरेशन उधर एसआरएन अस्पताल में भर्ती रामआसरे की हालत खतरे से बाहर है लेकिन उनका ऑपरेशन चार दिन बाद भी नहीं हो सका। दरअसल उनकी गर्दन और ठुड्‌डी में छर्रे लगे हैं। इन्हीं ऑपरेशन कर बाहर निकाला जाना है। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर अभी कुछ स्पष्ट बता नहीं रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में रमजान के 17वें दिन हुई फातिहा ख्वानी:जंग-ए-बद्र के शहीदों को याद किया, इस्लामी शिक्षा पर डाली रोशनी
    Next Article
    आजमगढ़ में दहेज हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास:11 गवाहों ने दी थी मामले में गवाही, 2018 में हुई थी घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment