Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में दुष्कर्म और गर्भपात मामले में एक गिरफ्तार:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

    1 day ago

    2

    0

    आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और गर्भपात कराने के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को महुवारा बाजार के आगे नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। विरोध करने पर आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी देता था। वादिनी की तहरीर पर आरोपी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर के खिलाफ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने, वीडियो वायरल करने की धमकी देने और गर्भपात कराने के आरोप में थाना दीदारगंज में मुकदमा अपराध संख्या 226/2026 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 376(2)(एन), 313, 506, 120बी भादवि और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। तलाश में जुटी थी पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस लगातार आरोपों की तलाश कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को इनपुट मिले। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धर्मेन्द्र कुमार सोनकर (30) पुत्र गुलाबचन्द्र सोनकर, निवासी थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या विधानसभा के 12 स्थलों पर संवरेंगे अम्बेडकर प्रतिमा परिसर:एक करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया शिलान्यास
    Next Article
    4 हजार से अधिक लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी:औरैया कोर्ट परिसर-स्कूल और नपं में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment