Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 हजार से अधिक लोगों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी:औरैया कोर्ट परिसर-स्कूल और नपं में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम

    1 day ago

    1

    0

    संविधान दिवस पर गुरुवार को औरैया के जनपद न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय बिधूना और जिले के स्कूलों में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम हुआ। न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रमों में 4 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मयंक चौहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का निर्देशन प्राधिकरण की सचिव रोमा गुप्ता ने किया। सुबह 9 बजे न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रस्तावना पढ़ी। जनपद न्यायाधीश ने उन्हें न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श अपनाने और संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प दिलाया। संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में सिविल जज जूनियर डिवीजन विजय प्रकाश की मौजूदगी में विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। यहां संविधान पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। सचिव रोमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को संविधान और नागरिकों के मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी और उप प्रधानाचार्य अतुल शुक्ला ने पुरस्कार दिए। न्यायालय परिसर में 400 से अधिक, भारतीय विद्यालय में 1,300 से अधिक और जिले के अन्य स्कूलों में 2,300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। न्यायालय कर्मचारी और शिक्षक मौजूद कार्यक्रमों की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रवेन्द्र कुमार शर्मा सहित न्यायिक अधिकारी, न्यायालय कर्मचारी और शिक्षक मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने दिबियापुर में आयोजित की संगोष्ठी वहीं, दिबियापुर नगर पंचायत सभागार में गुरुवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा की ओर से संविधान गौरव दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें संविधान की महत्ता और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने संविधान में शामिल लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों को भी साझा किया। संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है। संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प संगोष्ठी में शामिल कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। ये रहे मौजूद इस मौके पर मध्य प्रदेश के नेपानगर की विधायक एवं दिबियापुर विधानसभा की प्रवासी मंजू राजेंद्र दादू, नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा, जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक दोहरे, मोनू सेंगर, सर्वेंद्र भदोरिया और कुलदीप दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठजन शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में दुष्कर्म और गर्भपात मामले में एक गिरफ्तार:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
    Next Article
    झांसी में 15 साल की लड़की ने सुसाइड किया:माता-पिता बाजार गए थे, लौटकर आए तो फंदे पर लटके मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment