Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में UP STF की छापेमारी:एक करोड़ 20 लाख का गांजा पकड़ा, छत्तीसगढ़ से आ रहा था माल

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी एसटीएफ और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़ से आ रही मिनी कंटेनर की तलाशी में एक करोड़ 20 लख रुपए से अधिक की कीमत का अवैध गांजा बरामद किया गया है। इस अवैध गांजे को मिनी कंटेनर ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छुपा कर 14 बोरियों में रखा गया था। जिनका वजन 3 कुंतल 54 किलोग्राम बताया जा रहा है। आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में गांजे की तस्करी रोकने का अभियान चलाया गया है। इसी के तहत यह छापेमारी की गई। जिसके तहत यह बरामदगी भी हुई। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी राजीव कुमार यादव औरैया जिले के थाना अजीतमल का रहने वाला है। टोल प्लाजा के पास चैकिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी इस बारे में जिले के SSP डॉक्टर अनिल ने बताया कि STF और गंभीरपुर थाने की पुलिस अमोडा टोल प्लाजा के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मिनी कंटेनर आता हुआ दिखाई पड़ा। एसटीएफ की टीम गाड़ी को रोक कर चेकिंग की तो ट्रक में बनी प्लास्टिक की कैविटी में छुपा कर रखी गई गांजे की 14 बोरियां बरामद की गई। जिनकी कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। इस आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संयुक्त टीम की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर और आसपास के क्षेत्र से अवैध गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है। इसके साथ ही तस्करी से बचने के लिए मिनी कंटेनर ट्रैकों में बनी गुप्त कैविटी तथा प्लास्टिक की बोरियों में छुपा कर ले जाया जाता है। जिससे सामान्य चेकिंग में पकड़ में आने की संभावना कम रह जाती है। आरोपी लगातार गांजे की तस्करी कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध आजमगढ़ जौनपुर और औरैया जिले में चार गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है जहां से जेल रवाना किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में गैस एजेंसी की लेखपाल करेंगे निगरानी:DM-SP ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर दिए निर्देश, लोगों को समय पर सिलेंडर देने की हिदायत
    Next Article
    झांसी में बर्थ-डे के दिन युवती की मौत:3 दिन पहले दादा की शुगर की दवाइयां खा ली थी, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment