Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में कार हादसे में 2 युवकों की मौत:होंडा सिटी पेड़ से टकराई, 4 गंभीर घायल; शादी से लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चरथावल-थाना भवन मार्ग पर एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार छह युवकों में से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सहारनपुर जिले के जगादरी निवासी बादल पुत्र लक्ष्मण और ननौता निवासी नितिन पुत्र अनिल के रूप में की गई है। घायलों में कपिल पुत्र सोमपाल, शुभम पुत्र मदनलाल, विशाल पुत्र सतपाल और आशु पुत्र अनिल शामिल हैं। प्रारंभिक उपचार के लिए घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सीओ सदर डॉ. रवि शंकर ने बताया कि कार सवार युवक सहारनपुर जनपद के ननौता से शामली जिले के थानाभवन में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शादी से लौटने के बाद वे चरथावल की ओर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है, जिसमें तेज रफ्तार, नींद या किसी अन्य संभावित कारण की जांच शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में शादी में पहुंचे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह:सदर विधायक सरिता भदौरिया के बेटे को दिया आशीर्वाद
    Next Article
    गोरखपुर में राधा कृष्ण की फूलों की होली, VIDEO:मारवाड़ी युवा मंच उड़ान के आयोजन में जमकर थिरकीं महिलाएं, मचाया धमाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment