Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ पुलिस ने रिकवर किए 352 मोबाइल फोन:10 करोड़ 28 लाख से अधिक के मोबाइल फोन बरामद, फरवरी 2024 से चल रहा है अभियान

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले की पुलिस ने खोए हुए 352 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिनकी कीमत 88 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। फरवरी 2024 23 से इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। तब से लेकर अब तक 4172 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। जिनकी कीमत 10 करोड़ 28 लाख रुपए से अधिक की बताई जा रही है। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों को उनके मोबाइल फोन एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सौंपे हैं। अपने खोए मोबाइल पानी के बाद लोगों ने जिले की पुलिस को धन्यवाद भी दिया। जिले में लगातार चल रहा है अभियान जिले के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद आजमगढ़ में नागरिकों के गुमशुदा, खोये हुए मोबाइल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। जिन्हे बरामद करने हेतु सीसीटीएनएस प्रभारी जनपद आजमगढ़ को निर्देशित किया गया था। माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। अप्रैल 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में खोए हुए कुल 352 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 88 लाख रूपये) को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद किया गया हैं। 2026 में आजमगढ़ पुलिस द्वारा कुल 959 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कीमत लगभग 2 करोड़, 39 लाख, 75 हजार रुपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है। इस प्रकार विगत 27 माह में कुल 4172 एण्ड्रायड मोबाइल फोन (कुल कीमत लगभग 10 करोड़, 28 लाख रूपये) को बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या से बंगाल चुनाव पर सियासी गर्मी:भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, महंत राजू दास और पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के बयान, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जताया भरोसा
    Next Article
    सिखों के इतिहास को गलत बताकर नफरत फैला रही भाजपा:बरेली में बोले सपा राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर सिखों और मुस्लिमों के बीच गहरा रिश्ता, 2027 में जनता सिखाएगी सबक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment