Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार:साइबर फ्रॉड के दो लाख 20 हजार रुपए से अधिक कैश बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के जीयनपुर थाने की पुलिस ने साइबर फ्रॉड करके ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो लाख 20 हजार नगद एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इस मामले में पीड़ित मोहम्मद मुनव्वर ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 10 फरवरी को इंडियन बैंक शाखा जीयनपुर के खाते से 98000 किसी ने निकाल दिया। इसके साथ ही 11 फरवरी को दोबारा 99999 निकाल लिया गया। पीड़ित ने इस मामले की सूचना जीयनपुर थाने की पुलिस को दी। पीड़ित की सूचना पर थाने की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। सोशल मीडिया के ग्रुप से करते थे ठगी इस मामले का खुलासा करते हुए जिले एसएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सोशल मीडिया का ग्रुप बनाकर साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने आरोप लगाया था कि अनजान लिंक पर क्लिक करने के बाद खाते से पैसे निकल गए थे। पुलिस की विवेचना में इस मामले में गोपाल गुप्ता का नाम सामने आया जो की शाहजहांपुर का रहने वाला है। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल को ट्रैक किया जा रहा है जिससे साइबर ठगी की घटनाओं का खुलासा किया जा सके। इस मामले में एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के इस अभियान में जयपुर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार पांडे सब इंस्पेक्टर विश्वजीत पांडे और साइबर सेल के ओमप्रकाश जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टेंडर से पहले 56 लाख का भुगतान:कानपुर देहात PWD में वित्तीय अनियमितता का खुलासा
    Next Article
    मेरठ में एक हफ्ते से लगातार देखा जा रहा अजगर:स्थानीय बोले- वन विभाग कर रहा खानापुर्ति, लोगों में दहशत का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment