Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में एक हफ्ते से लगातार देखा जा रहा अजगर:स्थानीय बोले- वन विभाग कर रहा खानापुर्ति, लोगों में दहशत का माहौल

    11 hours ago

    1

    0

    मेरठ के जागृति विहार रिंग रोड क्षेत्र में पिछले सात दिनों से लगातार एक बड़ा अजगर देखा जा रहा है, जिसके न पकड़े जाने से अब स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छात्र नेता विनीत चपराना के अनुसार अजगर पहली बार करीब एक सप्ताह पहले झाड़ियों के पास दिखाई दिया था। इसके बाद से वह अलग-अलग स्थानों पर नजर आ चुका है। सुबह और शाम के समय लोगों ने उसे रिंग रोड के किनारे रेंगते हुए देखा। क्षेत्र में स्कूल और कोचिंग संस्थान भी हैं, जिसके चलते अभिभावकों में विशेष चिंता बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है और अजगर को पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को फोन कर तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की। उनका कहना है कि यदि किसी प्रकार की जनहानि होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। खड़ा होकर चली जाती है टीम स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग की टीम पहले भी आई थी, लेकिन अजगर को पकड़ नहीं सकी। क्षेत्र में झाड़ियों की अधिकता और खाली प्लॉट होने के कारण अजगर के छिपने की आशंका बनी रहती है। वन विभाग का कहना है कि टीम लगातार निगरानी कर रही है और अजगर को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं। स्थानीय नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रेस्क्यू नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार:साइबर फ्रॉड के दो लाख 20 हजार रुपए से अधिक कैश बरामद
    Next Article
    भाजपा की प्रशिक्षण महाअभियान की कार्यशाला:इटावा में कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment