Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ रोजगार मेले में 418 युवाओं को मिली नौकरी:24 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

    1 day ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित एमपी इंटर कॉलेज में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित मेले में 24 कंपनियों ने हिस्सा लिया। करीब 1200 अभ्यर्थियों ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 418 का नौकरी के लिए चयन हुआ। रोजगार मेले में मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थ, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल और मार्केटिंग सेक्टर की कंपनियां शामिल हुईं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर चयन किया। चयनित युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र कार्यक्रम का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य विक्रान्त सिंह के प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। सहायक निदेशक राममूर्ति ने कहा कि सरकार रोजगार मेलों के जरिए युवाओं को नौकरी के अवसर उपलब्ध करा रही है। इससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, अपर सांख्यिकीय अधिकारी एमआर प्रजापति, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक आरिफ खान और अनुदेशक अवधेश कुमार मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस बार एसोसिएशन का 15 दिसंबर को चुनाव:727 अधिवक्ता करेंगे मतदान, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होंगे नामांकन
    Next Article
    सपा ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र:युवाओं, वृद्ध महिलाओं के लिए कई योजनाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment