Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस बार एसोसिएशन का 15 दिसंबर को चुनाव:727 अधिवक्ता करेंगे मतदान, 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक होंगे नामांकन

    1 day ago

    1

    0

    हाथरस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के चुनाव 15 दिसंबर को होंगे। चुनाव में 727 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव संचालन समिति को अंतिम मतदाता सूची सौंप दी गई है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, पूरा कार्यक्रम बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत तय किया गया है। चुनाव अधिकारियों वक्शी विनय कौशिक, राजपाल सिंह दिसवार और मनोज आंधीवाल ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। 3 दिसंबर को आपत्तियों और नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 4 दिसंबर को नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान, नामांकन, आपत्ति और नाम वापसी की प्रक्रिया का समय अलग से घोषित किया जाएगा। तीन पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित चुनाव संचालन समिति ने स्पष्ट किया कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन हाथरस से मिली मतदाता सूची अंतिम है। समिति किसी अधिवक्ता का नाम सूची में न तो जोड़ेगी और न ही हटाएगी। सुप्रीम कोर्ट और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के दिशा-निर्देशों के तहत कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय और सह-सचिव तृतीय के पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर किसी महिला अधिवक्ता का नामांकन नहीं मिलने की स्थिति में पुरुष अधिवक्ताओं के नामांकन स्वीकार किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी काम पर गई थी, बच्चों को बाहर भेजकर कमरा किया बंद
    Next Article
    आजमगढ़ रोजगार मेले में 418 युवाओं को मिली नौकरी:24 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 अभ्यर्थियों ने कराया था रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment