Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आकाशदीप की जगह सौरभ दुबे KKR में शामिल हुए:अब तक IPL डेब्यू नहीं किया; हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला बाकी

    2 hours ago

    1

    0

    कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL 2026 के लिए सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है। 28 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दुबे, आकाश दीप की जगह लेंगे। आकाश चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। विदर्भ के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं सौरभ दुबे विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन अभी तक IPL में डेब्यू नहीं कर पाए हैं। पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सुब्रतो बनर्जी ने दुबे को प्रतिभाशाली गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा कि दुबे गेंद से स्विंग कराने के साथ पिच से अतिरिक्त उछाल भी हासिल करते हैं। बनर्जी ने 2019 में राहुल द्रविड़ के साथ बांग्लादेश दौरे के दौरान उन्हें करीब से देखा था, जब वे ACC इमर्जिंग टीम्स एशिया कप टीम में थे। मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे सौरभ दुबे पिछले साल दिसंबर में हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपए थी और वे रजिस्टर्ड अवेलेबल प्लेयर पूल (RAPP) में शामिल थे, जिससे उन्हें रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना जा सका। दुबे को 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद ने साइन किया था, लेकिन चोट के कारण वे बाहर हो गए थे। हर्षित पर फैसला बाकी KKR के एक अधिकारी ने क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को बताया कि टीम ने अभी तक हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट पर फैसला नहीं लिया है। टीम के अंदर फिलहाल यह माना जा रहा है कि राणा के स्तर का कोई भारतीय विकल्प उपलब्ध नहीं है। -------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कोहली ने लंदन के लिए चार्टर्डफ्लाइट वाली खबर को नकारा IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज विराट कोहली ने लंदन आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट मांगने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को अफवाह बताते हुए इंस्टाग्राम पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पुस्तक मेला संपन्न, 32 लाख की बिक्री:रवीन्द्रालय में 13 मार्च से चल रहा था यह आयोजन
    Next Article
    IPL 2026 से पहले KKR का बड़ा ऐलान, आकाश दीप की जगह 28 साल के गेंदबाज को किया टीम में शामिल

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment